फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पौधों के साथ गांव बली कुतुबपुर में दूसरा व प्रदेश का 18वां ऑक्सीजन बाग लगाया

विज्ञापन
गांव बली कुतुबपुर में लगाए जा रहे ऑक्सीजन बाग में लगाए गए पौधों में पानी देते नगराधीश जितेंद्र जो - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए गांव बली कुतुबपुर में रविवार को दूसरा व प्रदेश का 18वां ऑक्सीजन बाग लगाया गया। पर्यावरण मित्र परिवार के संयोजक ट्री-मैन देवेंद्र सूरा व उनकी टीम की ओर से बली कुतुबपुर में दादा उदेवाला के पास ढाई एकड़ भूमि पर ऑक्सीजन बाग लगाया गया। इसमें पर्यावरण मित्रों ने 10 भारतीय प्रजाति के 200 पौधे लगाए। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे नगराधीश जितेंद्र जोशी ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह जिले का 14वां ऑक्सीजन बाग है।
विज्ञापन

नगराधीश जितेंद्र जोशी ने कहा कि मनुष्य ने अपने विकास के लिए विज्ञान का रास्ता अपनाया हुआ है, लेकिन अपने विकास में वह कहीं न कहीं पर प्रकृति को नुकसान पहुंचाता जा रहा रहा है। इसका आने वाली पीढ़ियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नगराधीश ने कहा कि कोरोना महामारी के समय लोगों को ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा था। ऑक्सीजन कम होने के पीछे भी पेड़-पौधों की होने वाली अंधाधुंध कटाई ही है। ऐसी विकट परिस्थितियों का हमें दोबारा सामना न करना पड़े, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। उन्होंने ट्रीमैन देवेंद्र सूरा की पौधरोपण अभियान व ऑक्सीजन बाग लगाने की मुहिम की सराहना की।
ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि दस वर्ष पहले अपने कुछ युवा साथियों के साथ जिले को हरा-भरा बनाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की थी, जो आज एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में ऑक्सीजन बाग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि लगाए जा रहे ऑक्सीजन बाग में पौधों की देखभाल करें और पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशांत बूरा, पूर्व सरपंच देवेंद्र सरोहा, सुंदर सरोहा, शक्ति गुलिया, पवन ओहलान, सुभाष सिसौदिया, जगत सिंह, डॉ. संदीप मलिक, कुलदीप मोर, विशाल आर्य, मंजीत शर्मा, राजबीर, सुधीर मलिक, संदीप गहलावत, रविंद्र सहित गांव बली कुतुबपुर के युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें