फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सड़क किनारे खड़े तीन भाई-बहनों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, बड़े भाई की मौत

Mon, 27 Jul 2026 06:36 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

तीनों भाई-बहन पिता याकूब के साथ बाइक पर सवार होकर खानपुर कलां से शामली गांव की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया जिसमें बड़े बेटे की मौत हो गई और दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से तीन भाई-बहनों में से एक की हुई मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के खानपुर कलां में सड़क किनारे खड़े तीन भाई-बहनों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। शनिवार रात आठ से पौने नौ बजे के बीच हुए हादसे में मोहम्मद नवीद की मौत हो गई जबकि उनके भाई मोहम्मद नवीश और बहन नाबिया घायल हो गए। तीनों भाई-बहन पिता याकूब के साथ बाइक पर सवार होकर खानपुर कलां से शामली गांव की तरफ जा रहे थे। पिता याकूब ने बरोदा थाने में अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खानपुर से लौटे समय हुआ हादसा

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मनसूरा निवासी याकूब ने बरोदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वो काफी समय से शामली स्थित गंगा लेयर फार्म में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार देर शाम वो बाइक पर सवार होकर निजी काम से खानपुर कलां गांव गए हुए थे। उनके साथ बेटा नवीद (15), नवीश (12) और बेटी नाबिया (6) भी थे। खानपुर से लौटे समय रजबहा के नजदीक लघुशंका करने के लिए उन्होंने बाइक रोक दी। बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर खेत की तरफ चले गए। उनके तीनों बच्चे बाइक के पास खड़े थे।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

कुछ समय बाद गांव शामली की तरफ से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उनकी बाइक और तीनों बच्चों को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से तीनों बच्चों को काफी चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।

बड़े बेटे की मौत, दो घायल रोहतक पीजीआई रेफर

विज्ञापन


राहागीरों की मदद से वो तीनों बच्चों को लेकर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां के अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने बड़े बेटे मोहम्मद नवीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल नवीश व नाबिया को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी का जल्द पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें