सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर राठधना मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ककरोई रोड स्थित विकास नगर निवासी संजीव ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों भाई ड्यूटी पर जाने के लिए घर से अलग-अलग वाहनों पर निकले थे। वह अपनी बाइक और भाई रविंद्र स्कूटी से निकला था। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर राठधना मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से रविंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।