फोटो : सोनीपत के डीसीआरयूएसटी मुरथल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम को संबाेधित करते क
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इसमें कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि विज्ञान केवल एक अकादमिक विषय नहीं, बल्कि जिज्ञासा, अनुसंधान, नवाचार और अज्ञात की खोज की निरंतर प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा कि आज के तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय विकास, आर्थिक मजबूती और सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख स्तंभ बन चुके हैं। कुलपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रयोगात्मक अधिगम, आलोचनात्मक चिंतन, बहुविषयक अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देती है।
विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे सशक्त शोध पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करें, स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करें और उद्योग-शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ करें। सीएसआईआर-एनपीएल के प्रो. आरपी पंत ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला वैज्ञानिकों को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस दौरान डीन, एफएसटीआई प्रो. संजय मुदगिल, प्रो. सतीश खासा, प्रो. सुधीर बत्रा, प्रो. नवनीत हुड्डा, डाॅ. कृष्ण, डाॅ. सुमन पंवार, डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।