फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं क
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दैनिक जीवन में कृत्रिम बुद्धिमता विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला स्थान, पायल ने दूसरा, निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रसायन विभाग की ओर से इसमें बीएससी व एमएससी की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने विभिन्न रंगों व अपने अनुभवों के अनुसार कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य गीता ने कहा कि आज के युग कृत्रिम बुद्धिमता का महत्व है परंतु इसका प्रयोग सिर्फ हमें अपने ज्ञान के सहायक उपकरण के रुप में करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. मोनिका दूहन, मनिता व मोनिका भी उपस्थित रहे।