फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: स्कूल बस की चपेट में आया चौकीदार, हुई मौत

Sat, 03 May 2025 09:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में एक चौकीदार की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को पेश आया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
स्कूल बस की चपेट में आने से चौकीदार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खेवड़ा में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिससे गेट पर तैनात चौकीदार बस की चपेट में आ गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला औरैया के बाबरपुर स्थित विद्यानगर निवासी अमित दीक्षित खेवड़ा एक निजी स्कूल में चौकीदार था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह स्कूल गेट खोल रहे थे। इस दौरान अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। इस हादसे में अमित दीक्षित बस की चपेट में आ गया। अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे की जानकारी बहालगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी है। थाना प्रभारी जय भगवान ने बताया कि मृतक के परिजन रविवार को पहुंचेंगे। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आधी रात घर में घुसे चोर: CCTV फुटेज आई सामने, कनपटी पर बंदूक रखकर लूट की वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें