फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंधी में गिरे 75 खंभे, 5 ट्रांसफार्मर और 150 पेड़

Sat, 03 May 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वीरवार देर रात आई आंधी ने खूब तांडव किया। आंधी की वजह से 75 खंभे, पांच ट्रांसफार्मर और 150 पेड़ गिर गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में चार से 16 घंटे तक बिजलू आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम भले ही सुनहाना हो गया है, मगर मंडियों में पड़ा खुला और बैंगों में भरकर रखा गया गेहूं भीग गया। बारिश होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में औसतन 5.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वीरवार देर रात करीब सवा 12 बजे आई आंधी ने मुसीबत बढ़ा दी। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी की वजह से अलग-अलग स्थानों पर कुल 75 खंभे टूट गए तो पांच ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली निगम को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से अलग-अलग स्थानों पर 150 पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

विद्युत लाइनों में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने पर लोग अधिकारियों को कॉल करते रहे। शुक्रवार शाम चार बजे तक बिजली से जुड़ीं 750 शिकायतें दर्ज की गई हैं। कई इलाकों में बिजली करीब चार घंटे बाद बहाल हो गई, मगर ग्रामीण समेत पूरे जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारु होने में 16 घंटे लग गए।
आंधी की वजह से आए फाल्ट को बिजली निगम के कर्मचारी दिनभर ढूंढते रहे, जिसकी वजह से बिजली लाइन को दुरुस्त करने में समय लगा। विभाग की टीम आधा रात के बाद ही फाल्ट ठीक करने में लग गई थी। कुछ बाद कई इलाकों में बिजली सुचारु हुई, लेकिन वहां भी बार-बार कट लग रहे थे। बिजली निगम की तरफ से पहले घरेलू फीडरों के टूटे खंभों को बदला गया। बाद में कृषि फीडरों की लाइनों पर काम किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दो दिन में सभी खंभों को बदल दिया जाएगा। वहीं पेड़ टूटने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनपत के गांव सांदल व गन्नौर में पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

फोटो :17: सोनीपत के सांदल के पास टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बचकर निकलते बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें