संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को लगाए गए समाधान शिविरों में 22 लाेगों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से तीन शिकायतों का समाधान किया गया। नगर निगम कार्यालय में किसी भी शिकायत का समाधान नहीं किया गया। 16 में से एक शिकायत को अस्वीकार किया गया है। बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 16 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से एक शिकायत को रिजेक्ट कर दिया गया। इन शिकायतों में भवन निर्माण से संबंधित एक, पानी व सीवरेज से संबंधित 11, स्ट्रीट लाइट से संबंधित दो, प्राॅपर्टी टैक्स से संबंधित दो शिकायत दर्ज की गई। इनमें से एक शिकायत को अस्वीकार किया गया। नगर निगम कार्यालय में दर्ज किसी भी शिकायत का समाधान मौके पर नहीं किया गया। निगम आयुक्त ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि शिविरों का आयोजन करने का यही उद्देश्य है कि लोगों का एक ही जगह सभी समस्याओं का हल हो सके।
गन्नौर नगरपालिका में तीन शिकायतों का किया समाधान
गन्नौर नगरपालिका में लगाए गए शिविर में चार शिकायत प्राप्त हुईं जिनमें से तीन का समाधान करवाया गया। कुंडली नगरपालिका में दो शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से किसी का समाधान नहीं हो सका। निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, स्वामित्व योजना, जमीन पंजीकरण व शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित अन्य समस्याएं है तो वह प्रत्येक कार्यदिवस प्रात: 9 से 11 बजे तक लगने वाले समाधान शिविरों में अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं।