फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कर रहा काम : एसडीएम

Tue, 06 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय
विज्ञापन
गोहाना। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है। यही वजह है कि शिकायतों का त्वरित और स्थायी समाधान संभव हो पा रहा है। प्रत्येक शिकायत का निपटारा समयबद्ध ढंग से किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

वह सोनीपत रोड स्थित उपमंडलीय परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। विभागीय समन्वय के माध्यम से मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविर में लोग बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं।
गांव बुटाना खेतलान से अवैध कब्जे हटाने से संबंधित शिकायत पर एसडीएम ने बीडीपीओ मुंडलाना को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, गोहाना के वार्ड नंबर-23, गौतम नगर में इंतकाल दर्ज न होने के मामले में तहसील गोहाना के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव चिड़ाना से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी शिकायत पर क्रीड ऑपरेटर को तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लाभ देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार जतिंद्र गिल, बीडीपीओ परमजीत रंगा, एएफएसओ राजेश हुड्डा, यूएचबीवीएन जेई राहुल कुमार, एससीपीओ सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें