फोटो : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनीपत के जीवीएम
- जीवीएम कन्या कॉलेज की छात्राओं ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पांच पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित 51वीं अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 से 18 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पांच पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी ने पोल वॉल्ट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में बीएससी तृतीय वर्ष की वंदना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की शिवांशी ने त्रिकूद, 100 मीटर बाधा दौड़ और हेप्टाथलॉन में दूसरा स्थान हासिल कर तीन रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, बीए तृतीय वर्ष की सिमरन ने गोला फेंक स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। खेल प्रभारी अनु ने कहा कि छात्राओं की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला है।