फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साहिल और रितिका ने जीती 100 मीटर रेस

Sat, 28 Feb 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
छोटूराम आर्य महाविद्यालय में गुब्बारा उड़ाकर वा​र्षिक खेल समारोह का शुभारंभ करते संस्था के प्रध
विज्ञापन
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर रेस में साहिल और रीतिका ने बाजी मारी। इसके अलावा जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, लांग जंप, हाई जंप व रस्साकसी प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

समारोह में टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया व महासचिव भूपेंद्र सिंह दहिया ने बतौर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। टीकाराम शिक्षण समिति के अंतर्गत सभी कॉलेज व स्कूल के प्राचार्य ने आकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने अपने वक्तव्य में सभी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव बताते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. विकास गहलावत व प्रदीप पाराशर की देखरेख में आयोजित इस खेल समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. उर्मिल हुड्डा ने किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
इन्होंने मारी बाजी
100 मीटर रेस लड़कों में साहिल, लड़कियों में रितिका, 400 मीटर लड़कियों की रेस में दिशा, 800 मीटर लड़कों की रेस में सुमित दहिया, लांग जंप लड़कों में समीर, लड़कियों में दीपिका, शॉटपुट में कार्तिक, डिस्कस थ्रो में कार्तिक, जैवलिन थ्रो में दीपक प्रथम रहे। गैर शैक्षणिक कर्मचारियों में 100 मीटर रेस में मनीष प्रथम, हनदीप द्वितीय व सतीश तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें