लावारिस लोगों की अस्थियों और धार्मिक मान्यता वाले पौधों को गंगा में प्रवाहित करते सेफ इंडिया फ
सोनीपत। मानव सरोकार की दिशा में सेवारत सेफ इंडिया फाउंडेशन पांच और लोगों का वारिस बन गया है। जिले के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्र अस्थियों को फाउंडेशन ने रीति-रिवाज से हरिद्वार में पतितपावनी गंगा में विसर्जित किया। इनमें से दो लोगों की अस्थियां सोनीपत शहर से तो तीन की गन्नौर क्षेत्र से सहेजी थीं।
प्रधान संजय सिंगला और चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से हर महीने की पहली तारीख को जिले के विभिन्न श्मशानों से लावारिस लोगों की अस्थियों को एकत्र कर गंगा में विसर्जन किया जाता है। साथ ही प्रियजनों की अस्थियों को हरिद्वार ले जाने में आर्थिक रूप से असमर्थ परिवारों को भी निशुल्क यात्रा कराई जाती है।
रविवार को सुबह 5 बजे इस सेवाकार्य की शुरुआत सोनीपत के तिरंगा चौक स्थित शिवमुक्ति धाम से की गई। यहां से अस्थियों को पूरे सम्मान के साथ हरिद्वार ले जाया गया। साथ ही इस बार के कार्यक्रम में एक नई पहल करते हुए सूखे व खराब हो चुके तुलसी व अन्य धार्मिक मान्यता वाले पौधों को भी गंगा में प्रवाहित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन दिनेश कुच्छल ने किया। इस अवसर पर प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी, पंजाबी महासभा के प्रधान मोहन टुटेजा, मनीष बंसल, सन्नी जैन और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर प्रवीण वर्मा व नरेंद्र भूटानी ने सेवाकार्य को भविष्य में इसे और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।