निरीक्षण के दौरान सतीश लूथरा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बृजेश गुलिया और अन्य पदाधिकारियों के साथ कॉलोनी में घूमकर चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिजली पैनलों की बदहाल और असुरक्षित स्थिति पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को फटकार लगाते हुए लापरवाही तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बृजेश गुलिया ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी आश्वासनों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुए तो निवासियों के हित में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।