फोटो : सोनीपत के खरखौदा बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में धरना देते ग्रामीण सफाई कर्मी। स्रोत: यूनिय
खरखौदा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को स्टेट कमेटी ने 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में 12वें दिन भी सफाई कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें पक्का किया जाए व मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 26 हजार रुपये वेतन तुरंत लागू किया जाए।
ब्लाक प्रधान रोहतास चंडालिया और सचिव चांद ने बताया कि 24 व 25 मई को जींद के नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आवास पर आयोजित दो दिवसीय महापड़ाव में हजारों सफाई कर्मियों ने भाग लिया। आंदोलन को सर्व कर्मचारी संघ, सीटू और अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला।
यूनियन नेताओं ने बताया कि 29 मई तक मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करवाने का समय मांगा गया है। साथ ही नरवाना से चंडीगढ़ तक पदयात्रा भी शुरू कर दी गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।