फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा का भेष धरकर रह रहा था पांच हजार का इनामी लूट का आरोपी काबू

Fri, 27 Sep 2024 07:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने साढ़े तीन साल पहले लूटपाट करने के आरोपी व पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव भदाना निवासी विजय उर्फ गंजा उर्फ मंजीत नाथ के रूप में हुई। वह झज्जर के गांव डीघल स्थित डेरे में बाबा का भेष धरकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव गोपालपुर निवासी साहिल ने पुलिस को बताया था कि वह 1 फरवरी, 2021 को बाइक पर सवार होकर घर की लौट रहा था। जब वह सोहटी और गोपालपुर के बीच पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक पिस्तौल के बल पर बाइक, मोबाइल और पर्स छीन ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट में नियुक्त एसआई जितेंद्र की टीम ने आरोपी विजय उर्फ गंजा उर्फ मंजीत नाथ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें