फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर: सतेंद्र गुप्ता

Fri, 27 Sep 2024 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने वीरवार को राई स्थित अपने कार्यालय में चुनाव ड्यूटी में लगे अर्धसैनिक बल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी सुझाव दिए।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने हर अधिकारी व कर्मचारी की चुनाव में अहम जिम्मेदारी को लेकर सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंतरराज्यीय पुलिस नाकों पर नियुक्त अर्धसैनिक बल सहित पुलिस बल की जानकारी ली और चुनाव में हर गतिविधि पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर लापरवाही न करें। चुनाव में हर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी की अहम जिम्मेदारी रहती है। नाकों पर संदिग्ध व वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जिससे अवैध रूप से शराब, हथियार, ड्रग्स इत्यादि की तस्करी न हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राहुल देव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें