फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर शराब ठेकेदार से तीन हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भांवर में शराब ठेके के अंदर घुसकर तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर शराब ठेकेदार से तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित शराब ठेकेदार ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव बिहोली निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसने भांवर गांव में शराब ठेका लिया हुआ है। ठेके का लाइसेंस पवित्र मोर के नाम है। लेकिन वह उसे संभालता है। मंगलवार दोपहर को वह अपने ठेके पर मौजूद था तो एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। जिसमें से तीन युवक आए और चार बोतल शराब मांगी। उसने रुपये मांगे तो युवक ठेके के दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुस आए। उनमें से गांव भांवर निवासी मनीष ने उसे कट्टा दिखाया। जिसके बाद उसके दो साथियों ने उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए और कार में बैठकर खुबडू गांव की तरफ भाग गए। कार में उनके अलावा चौथा युवक भी था जो कार को चला रहा था। थाना गन्नौर पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर गांव भांवर निवासी मनीष व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें