फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार पर हमला कर लाइसेंसी पिस्तौल लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। पुरखास-कैलाना रोड पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार पर हमला कर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली। इसके बाद वे बाइक से भाग गए। स्कूटी सवार ने मामले की सूचना थाना गन्नौर पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना गन्नौर प्रभारी धीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नयाबांस निवासी विजय ने पुलिस को बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर पुरखास गांव में बैंक में गया था। जब वह बैंक से लौट रहा था तो पुरखास-कैलाना रोड पर बाइक से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और डंडों से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने विजय की लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली और मौके से गए। पुलिस ने विजय की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
लूट की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश करने के लिए टीमों का भी गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें