फोटो 39- गोहाना बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद
गोहाना। रोडवेज ने गोहाना बस अड्डे से 11 नई बसों का परिचालन शुरू किया है। इन बसों को 6 नए रूटों पर चलाया गया है। वहीं अन्य रूटों का सर्वे किया जा रहा है, जिन पर और बसों के उपलब्ध होने के बाद परिचालन शुरू किया जाएगा।
गोहाना बस अड्डे के बेड़े में रोडवेज की 48 और किलोमीटर योजना की 21 बसें हैं। इन बसों में 6 मिनी बसें भी शामिल हैं। रोडवेज ने किलोमीटर योजना में शामिल बसों को लंबे रूट पर चलाया है। अब 11 नई बस उपलब्ध होने पर उन्हें भी लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है, जबकि 2 बस दिल्ली तक चार चक्कर लगाएगी। जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। हालांकि रोडवेज के पास लोकल रूटों पर बसों की कमी है। जिसके चलते यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बसें उपलब्ध होने के बाद लोकल रूटों पर भी निजी की अपेक्षा रोडवेज की बसों का परिचालन किया जाएगा।
नई बसों का इन रूटों पर किया परिचालन
रोडवेज ने नई बसें उपलब्ध होने के बाद डेरा ब्यास, कटड़ा, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, दिल्ली व हरिद्वार रूट पर बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि गोहाना अड्डे में अन्य बसें उपलब्ध होने के बाद हल्द्वानी रूट पर भी बस का परिचालन शुरू किया जाएगा।
रोडवेज के बेड़े में अन्य नई बसें उपलब्ध होने के बाद उनका रूटों पर परिचालन किया जाएगा।
दिलबाग मान, डीआई, बस अड्डा, गोहाना
फोटो 39- गोहाना बस अड्डे में खड़ी बसें। संवाद