फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, दोपहर बाद चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Wed, 04 Mar 2026 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दुल्हेंडी पर बुधवार को रोडवेज बसों का परिचालन बंद रहेगा और इलेक्ट्रिक बसों को दोपहर के बाद चलाया जाएगा। दुल्हेंडी के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। दोपहर बाद यदि यात्रियों की संख्या अधिक रही और माहौल शांतिपूर्ण रहा तो बसों का परिचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, होली के चलते मंगलवार को दिल्ली, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश रूट पर बसों का परिचालन अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहा। यात्रियों की संख्या व सुविधा को देखते हुए इन सभी रूटों पर जरूरत के हिसाब से बसों का परिचालन किया गया। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की संख्या के अनुसार कुछ रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए।
आम रूटों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक व बागपत रूट पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। ऐसे में इन रूटों पर बसों के परिचालन का सिलसिला करीब 30 से 40 मिनट के अंतराल पर रखा गया।
विज्ञापन

वर्जन
दुल्हेंडी के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर बाद इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। सरकारी संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को दोपहर तक रोडवेज बस सेवा बंद रखी है। अगर संभव हुआ तो दोपहर बाद रोडवेज बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें