फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली हमारी परंपरा और भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति : बंसल

विज्ञापन
सेक्टर-14 ​स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित होली समारोह में भाजपा नेता अरुण बंसल का स्वागत करते
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेता व समाजसेवी अरुण बंसल ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम व भाईचारे का त्योहार है। रंगों का यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन

होली हमें याद दिलाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग इसे दूर किया जा सकता है। जब हम एक-दूसरे को रंग लगाते हैं तो हम भेदभाव की दीवारों को तोड़कर समानता और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें