फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत से गुरुग्राम तक रोडवेज की एसी बस सेवा शुरू

Sat, 13 Sep 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत बस अड्डे से साइबर सिटी गुरुग्राम के लिए रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) बस द्वारका एक्सप्रेस पर फर्राटा भरने लगी है। यात्रियों को 93 किलोमीटर का सफर 80 रुपये में तय करवाया जा रहा है। सोनीपत से आईजीआई एयरपोर्ट तक 64 रुपये में जा सकेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए किराया सूची जारी कर दी गई है। यह बस दिल्ली आईएसबीटी के बजाय द्वारका एक्सप्रेस वे के जरिए सीधे गुरुग्राम पहुंचने लगी है।
सोनीपत बस अड्डे से नियमित एसी बस सेवा सुबह 6:30 बजे से शुरू हो गई। यह बस द्वारका एक्सप्रेस-वे से होते हुए डेढ़ घंटे में गुरुग्राम पहुंच रही है। इससे पहले सोनीपत से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

बस स्टैंड से जयपुर रूट पर छह बसें ही गुरुग्राम होकर जाती हैं, लेकिन बसों को दिल्ली आईएसबीटी होते हुए चलाया जा रहा है। यात्रियों को दिल्ली आईएसबीटी पर कुछ देर रुकना पड़ता है, जिससे उनका समय बर्बाद होता है।
अब नई बस सेवा शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले कामकाजी लोगों के लिए भी यह सुविधा मिलेगी।
नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ : नवरात्र के दौरान गुरुग्राम स्थित माता शीतला देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सोनीपत से भी श्रद्धालु नवरात्रि में माता शीतला देवी के दर्शन के लिए गुरुग्राम जाते हैं। इन श्रद्धालुओं को भी सीधी बस सेवा से काफी सुविधा होगी।
यह लगेगा किराया
स्टैंड किराया
फाजिलपुर 10 रुपये
बहालगढ़ 16 रुपये
राई 21 रुपये
बीसवां मील 26 रुपये
रसोई 31 रुपये
प्याऊ मनियारी 37 रुपये
कुंडली बॉर्डर 37 रुपये
अलीपुर दिल्ली 64 रुपये
बवाना 64 रुपये
सेक्टर-37 रोहिणी 64 रुपये
मुंडका 64 रुपये
नजफगढ़ 64 रुपये
आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 64 रुपये
दिल्लीबदरपुर बॉर्डर 64 रुपये
हरियाणा बदरपुर 64 रुपये
इफको चौक 74 रुपये
गुरुग्राम 80 रुपये



वर्जन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनीपत से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। द्वारका एक्सप्रेस पर आईटीआई एयपोर्ट टर्मिनल-3 होते हुए एसी बस गुरुग्राम चलाई जा रही है।कर्मबीर गहलावत, डीआई, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें