फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीएसपी ने उधारी वापस लेने को शहर में बांटे पर्चे, पैसे वापस देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त डीएसपी अनूप दहिया ने सोमवार को अलग ही अंदाज में उधार दिए पैसे मांगे। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थान व उसके मालिक को लेकर लिखे बोर्ड को लेकर शहर में घूमते हुए उधार दिए पैसों को वापस दिलवाने की मांग की। स्कूल प्राचार्य ने आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव रोहणा फिलहाल खरखौदा निवासी डीएसपी अनूप दहिया ने शहर में घूमकर पर्चे बांटते हुए कहा कि उनका स्कूल मालिक व उनके भाइयों के साथ पैसों का लेनदेन है, लेकिन अब पैसा उन्हें लौटाया नहीं जा रहा। मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। मामले में हुई पंचायत के करार का समय बीत चुका है। अनूप दहिया का कहना है कि भाईचारे में उन्होंने पैसा दिया था, लेकिन अब उसे वापस नहीं किया जा रहा। इसके साथ कई अन्य आरोप भी लगाए गए हैं।
जिस स्कूल मालिक पर आरोप लगाए गए हैं, उनके भाई व स्कूल प्राचार्य का कहना है कि मेरा व मेरे तीन भाइयों के साथ ही स्कूल का किसी प्रकार का संबंध आरोप लगाने वाले से नहीं रहा है। एक भाई के साथ पैसों का लेनदेन था, जिसका हिसाब-किताब चुकता हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें