फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व पर संयम, श्रद्धा, अनुशासन समाज के लिए मिसाल : देवेंद्र कादियान

Wed, 29 Oct 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर की बीएसटी कॉलोनी स्थित छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के साथ मौजूद विधाय
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। छठ महापर्व पर शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक छठ मइया व भगवान सूर्यदेव की उपासना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कस्बों में भी जगह-जगह जलकुंड बनाकर श्रद्धालुओं ने सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

शहर की बीएसटी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के साथ छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर छठ मइया के जयकारे लगाए। मुख्य अतिथि के रूप में गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने श्रद्धालुओं के साथ सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
देवेंद्र कादियान ने कहा कि छठ का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं का संयम, श्रद्धा, अनुशासन समाज के लिए मिसाल है। जिस निष्ठा, पवित्रता से महिलाएं यह व्रत रखती है, वह हर व्यक्ति को प्रेरित करता है। इस दौरान जितेंद्र, छोटेलाल, दीपचंद, विजय मुरिया, रामप्रीत पासवान, धर्मेंद्र, पार्षद अजय सरोहा, वरुण जैन, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रकाश, ऊर्जा, संतुलन का संदेश देता है छठ पर्व : रवि कुंडली
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली, भाजपा नेता राजनारायण सिंह, अधिवक्ता गोपीरमण मिश्रा, डॉ. राहुल ने श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न छठ घाट पर पूजन कर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। रवि कुंडली ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति, आस्था, अनुशासन का अनूठा संगम है।

प्राचीन विरासत को दर्शाता है छठ पर्व : राजनारायण
भाजपा नेता राजनारायण सिंह ने कहा कि छठ महापर्व देश की प्राचीन विरासत को दर्शाता है, प्रकृति से संवाद सिखाता है। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि के साथ लोकमंगल की कामना से जुड़ा है। पौराणिक काल से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे देश में फैल चुकी है। डॉ. राहुल ने कहा कि बेहद पवित्र माने जाने वाले छठ पर्व पर सूर्यदेव, उनकी बहन छठी मइया की उपासना का बहुत महत्व है। इस दौरान प्रभात कुमार चौधरी, मिथिलेश सिंह, राम श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, अजय पांडेय, अजय चौहान, अर्पित मिश्रा मौजूद रहे।

फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर की बीएसटी कॉलोनी स्थित छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के साथ मौजूद विधाय

फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर की बीएसटी कॉलोनी स्थित छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के साथ मौजूद विधाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें