फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 09 Oct 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 29: बैठक में पूर्व विधायक निर्मल चौधरी का स्वागत करते पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौश
विज्ञापन
गन्नौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 अक्टूबर को राई एजुकेशन सिटी में होने वाली रैली को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा नेता आजाद नेहरा, मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, उपाध्यक्ष योगेश कौशिक ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली हरियाणा में विकास कार्यों की दिशा तय करेगी और युवाओं को नई ऊर्जा देगी। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि रैली में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।
पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दें और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री नीरज ठरू, संजय गौतम, भूषण हसीजा, अजय जैन, श्रवण कौशिक, दिनेश स्वामी, कविता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें