फोटो 23: सोनीपत लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की तरफ जूता फेंकने के आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने अध्यक्ष मनोज बागड़ी के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम नगराधीश को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व सभी कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय में इकट्ठा होकर संविधान की हर मौके पर धज्जियां उड़ाने को लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी ने बताया कि 11 वर्ष से लगातार भाजपा सरकार की अव्यवहारिक और असंवैधानिक नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी व परेशान हैं।
कानून व्यवस्था का दिवालियापन इस घटना से ही साबित होता है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर जुता फेंकने वाले आरोपी घूम रहे हैं। वहीं गांधीवादी सोच पर चलकर प्रकृति को बचाने के उद्देश्य से लद्दाख की जनता के साथ मिलकर शांतिपूर्वक आंदोलन करने वाले सोनम वांगचुक को सरकार जेल में डाल रही है।
ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था क्षीण होती जा रही है और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर देशद्रोह के मुकदमे में जेल भेजा जाना चाहिए। इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग की जिला अध्यक्ष सुषमा, शहरी अध्यक्ष सुरेंद्र टोंक, अनुसूचित जाति विभाग जिला पानीपत अध्यक्ष सतपाल वाल्मीकि, पानीपत शहरी अध्यक्ष नरेंद्र भिवान, महासचिव मनोज वाल्मीकि, सचिव प्रदीप गोछी, जगशेर, तिलक राजौरा, राकेश सौदा, साहिल राणा भी मौजूद रहे।