फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में शामिल होने मुजफ्फरनगर जाएंगे आंतिल खाप के प्रतिनिधि

विज्ञापन
कुंडली धरने पर पंचायत करते आंतिल खाप के प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग के लिए कुंडली बॉर्डर पर धरनारत किसानों के पक्ष में आंतिल खाप लगातार धरना दे रही है। आंतिल खाप के प्रतिनिधियों ने साफ किया कि वह किसान नेता राकेश टिकैत के साथ हैं और उनके बयानों का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

कुंडली धरना स्थल पर हुई पंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने एलान किया कि वे 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। किसानों के खिलाफ बनाए गए कृषि कानून जब तक रद्द नहीं किए जाते, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे। खाप प्रधान हवा सिंह आंतिल व बिजेंद्र आंतिल ने कहा कि राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार को तालिबानी करार दिया था। इस पर भानुप्रताप ने राकेश टिकैत के बयान का विरोध किया था। भानुप्रताप की ओर से दिए गए बयान गलत है।
टोक्यो के सूरमाओं को 10 को सम्मानित करेंगे किसान
टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को किसान खरखौदा अनाज मंडी में 10 सितंबर को सम्मानित करेंगे, जिसकी रूपरेखा आंतिल खाप ने मंगलवार को धरने पर तैयार की। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। इनमें पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भी शामिल हैं। बैठक में शामिल हुए मास्टर बिजेंद्र सिंह, जयभगवान आंतिल दीपालपुर प्रधान बारहा खाप, सूबे सिंह प्रधान कुराड़ बारहा, जयपाल प्रधान जाखल आदि मौजूद हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें