सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के साथ जमीन पर कमरा तैयार क चार पंजीकरण काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद पंजीकरण खिड़कियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के मंजूरी लेकर एक कंपनी की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत पंजीकरण काउंटर का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल अभी रोजाना चार काउंटर पर 1500 से ज्यादा मरीजों का पंजीकरण होता है। मरीज अधिक होने पर कई बार मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
अस्पताल प्रशासन का मानना है कि बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए पंजीकरण सुविधा का विस्तार आवश्यक था। नए काउंटर शुरू होने से भीड़ का दबाव कम होगा।
वर्जनजिला अस्पताल में पंजीकरण व्यवस्था का विस्तार दिया जा रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सीएसआर के तहत आपातकालीन के साथ निर्माण शुरू कराया है। निर्माण पूरा होने के बाद जल्द ही पंजीकरण काउंटर चालू कर दिए जाएंगे। -डॉ. अनुराधा जैन, सिविल सर्जन।