फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे रोकने के लिए 200 गायों के गले में बांधी रिफ्लेक्टर बेल्ट

Thu, 18 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में गोवंश को गले पर रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधते एसडीएम आशीष वशिष्ठ व दल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गोसेवा दल की तरफ से वीरवार को बेसहारा गायों को रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है। गोहाना के एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने बतौर मुख्य अतिथि अभियान की शुरुआत की। अभियान की जींद रोड स्थित आरओबी के पास से गायों को गुड़ व रोटी खिलाकर शुरुआत की गई। दल के अध्यक्ष संदीप खटक की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। जिसके तहत 200 गायों को रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधी गई।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि सर्दी का मौसम है। कई बार बेसहारा गाय व गोवंश सड़कों पर आ जाते हैं। कोहरा होने के कारण वह दिखाई नहीं देते और सड़क हादसा हो जाता है। रिफ्लेक्टर बेल्ट रात के समय दूर से दिखाई देगी। गोवंशों को रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने से सड़क हादसों को रोका जा सकता है। सड़क हादसे में गोवंश भी घायल हो जाते हैं। इस मौके पर संदीप बिचपड़ी, टोनी, मनजीत शर्मा, रोहित, चांद बिचपडी, प्रवीन सैन, राकेश मान, प्रवेश कुंडू, अंकित दुहन, अतुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें