फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटाखे बजाने वाली बुलेट बाइक पर पुलिस सख्त

Thu, 18 Jan 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर बुलेट बाइक की चेकिंग करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने शहर में अभियान चला कर बाइकों की चेकिंग की और नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे। अभियान के दौरान बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से विशेष तौर पर बुलेट वाहन चालकों में हड़कंप मच गया व लोग शहर की तंग गलियों से निकलते नजर आए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। तेज पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइक चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। हर रोज बुलेट बाइक के चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाइक में पटाखे बजाने वालों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कि शहर में यदि कोई बुलेट बाइक पर पटाखे बजाता दिखाई दे तो उसकी मोबाइल पर वीडियो बना कर पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें