फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रैपिड रेल प्रोजेक्ट... साइट कार्यालय के लिए जमीन की तलाश

Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रैपिड रेल प्रोजेक्ट को लेकर सोनीपत में हलचल शुरू हो गई है। दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक के रैपिड रेल कॉरिडोर के निर्माण को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने गति देने की पहल तेज कर दी है। अब सोनीपत में साइट कार्यालय और निर्माण कार्य के लिए जरूरी जमीन की तलाश शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


साइट कार्यालय के लिए पहले भिगान टोल प्लाजा के पास जमीन को चिह्नित किया गया था, लेकिन यह जमीन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधीन होने के कारण एनसीआरटीसी को हस्तांतरित नहीं की गई। एनएचएआई ने भूमि देने से मना कर दिया। अब परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने गांव बड़ी स्थित निजी स्कूल के पास भूमि का निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह भूमि बेहतर मिली और कानूनी-अधिकारिक प्रक्रिया समय पर पूरी हुई तो जल्द रैपिड रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट से होगा बड़ा फायदा

रैपिड रेल प्रोजेक्ट की अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली का सोनीपत को भरपूर लाभ मिलेगा। दिल्ली से करनाल तक प्रस्तावित इस कॉरिडोर में सोनीपत एक प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल है। इससे यहां पर रोजगार, विकास और व्यापार की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन भी एनसीआरटीसी अधिकारियों के साथ समन्वय बना रहा है। राजस्व विभाग और शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं, ताकि कोई अड़चन न आ सके। -डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें