फोटो 36- सोनीपत स्टेशन पर मालगाड़ी से यूरिया खाद को ट्रक में लोड करते मजदूर। संवाद
सोनीपत। किसानों के लिए जिला में यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। सोनीपत स्टेशन पर शनिवार को 1300 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद पहुंची। कृषि अधिकारियों ने कहा कि यूरिया जल्द ही खाद विक्रेताओं तक पहुंचाई जाएगी। जिला में किसानों के लिए सब्जियों, पशु चारे, मूंग व धान की फसल को लेकर यूरिया खाद पहुंची है। अधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में यूरिया खाद की डिमांड बढ़ सकती है। 15 जून से धान की रोपाई होगी। ऐसे में जिलाभर के किसानों के लिए यूरिया मंगवाई जा रही है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि जिला में खरीफ सीजन के दौरान विभाग ने 85 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान की रोपाई करने का लक्ष्य रखा है। संवाद
फोटो 36- सोनीपत स्टेशन पर मालगाड़ी से यूरिया खाद को ट्रक में लोड करते मजदूर। संवाद