फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सवा साल में धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा से करीब सवा साल से उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रविवार रात को लड़की को धमकी देकर खेतों में आने को दबाव बनाया तो उसने परिजनों को बताया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। लड़की ने आरोपी के चार दोस्तों पर आरोपी के कहने के बाद उसे धमकी देने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता के बयान पर मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक साल पहले पड़ोस के गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसकी बेटी ने बताया कि वह 8 मार्च, 2019 को स्कूल से आते हुए वह मुरथल बाजार में गई थी। वहां से वह गांव के रास्ते पैदल ही घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में सड़क किनारे ट्यूबवेल के कमरे के पास का एक युवक खड़ा मिला था। युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया था और जबरन उसे कमरे में ले जाने लगा था। उसके विरोध करने पर युवक ने अपना राहुल बताते हुए कहा था कि अंदर चल नहीं तो उसके भाई को मार देगा। उसने शोर भी किया, लेकिन आसपास कोई नहीं था। आरोपी ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह उनके फोन पर कॉल कर धमकी भी देता था। वह उससे मिलने का दबाव बनाता था। इतना ही नहीं जब वह एक दिन स्कूल जा रही थी तो रास्ते में मोनू नाम के युवक के साथ ही नीरज व दो अन्य ने भी राहुल के कहने पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं आरोपी ने रविवार रात को लड़की के पास फोन कर उसे खेत में आने का दबाव बनाया था। साथ ही नहीं आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिस पर परेशान होकर लड़की ने अपने पिता को बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयान आरोपी राहुल के साथ ही मोनू व नीरज तथा दो अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में भादसं की धारा 376, 506, 34 व 4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---
किशोरी के पिता ने एक युवक पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने व चार अन्य उसे धमकी देने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें