सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे पंजाब के अमृतसर में बुलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अब युवती ने परिजनों को बताया और सिविल लाइन थान पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए पंजाब के अमृतसर स्थित संबंधित थाना में भेज दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले युवक के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। युवती का आरोप है कि उसके बाद वह अक्सर बातचीत करने लगे। आरोपी ने उसे नवंबर, 2018 में अमृतसर पंजाब बुलाया था। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी मई 2019 तक उसके साथ दो-तीन बार दुष्कर्म कर चुका है। आरोपी उस पर दबाव बनाता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। युवती ने अब अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। युवती के साथ दुष्कर्म पंजाब के अमृतसर में किया गया है। जिस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने जीरो एफआईआर को अमृतसर भेज दिया है। अब संबंधित थाना की पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।