फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को लगा पता, दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छह माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अब छात्रा गर्भवती हुई तो परिजनों को पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी व उसके परिजनों के रात को भागने के दौरान छात्रा के परिजनों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिटी थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी के साथ मूलरूप से मध्यप्रदेश व फिलहाल उनके पड़ोस में रहने वाले युवक सुशील ने दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि युवक ठेकेदार के पास काम करता है। करीब छह महीने पहले उसने उसकी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उसकी बेटी को बताया था कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। उसने छात्रा को शादी करने का भी भरोसा दिया। 25 अगस्त को छात्रा की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। जहां उसके करीब चार माह की गर्भवती होने का पता लगा। जिस पर छात्रा ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। आरोप है कि जब युवक के परिजनों को इस बारे में कहा तो उन्होंने 20000 रुपये देने और चुप रहने की धमकी दे डाली। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच रात को आरोपी ने सामान लेकर भागने का प्रयास किया तो लड़की के परिजनों व लोगों ने उसे दबोच लिया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें