फोटो 32. कुंडली में बाजार बंद कर मानव श्रृंखला बनाकर रोष जताते राजपूत समाज के लोग। संवाद
सोनीपत। राजपूत समाज के लोगों ने कुंडली में बाजार बंद कराया और दुकानदारों को साथ लेकर मानव शृंखला बनाकर कैथल के विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रोष जताया। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज काे गुर्जर बताना राजपूत समाज के साथ ही सम्राट के वंशजों का भी अपमान है। इसको कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज को जातिगत आक्रोश की आग में झोंकने और इतिहास से छेड़छाड़ को राजपूत समाज सहन नहीं करेगा।
करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि कैथल की घटना के विरोध में हरियाणा में राजपूत के 1350 गांव आ गए हैं। समाज ने सरकार से मांग की है कि इतिहास से छेड़छाड़ किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाए।इस दौरान घनश्याम चौहान, सुनील चौहान, संजय चौहान, सिद्धार्थ राजपूत, मोनू चौहान, छोटू, सचिन चौहान, यश चौहान, नरेश चौहान, कृष्ण चौहान व मिंटू चौहान मौजूद रहें।
फोटो 32. कुंडली में बाजार बंद कर मानव श्रृंखला बनाकर रोष जताते राजपूत समाज के लोग। संवाद