फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जूट के थैले बांटकर प्लास्टिक के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं को जूट के थैले वितरित करते अत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। क्लब सदस्यों ने कच्चे क्वार्टर मार्केट में राहगीरों और आमजन को करीब 250 जूट के थैले वितरित किए। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

क्लब सदस्यों ने लोगों से बाजार जाते समय प्लास्टिक के बजाय जूट के थैले इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने “प्लास्टिक को कहें ना, पर्यावरण को कहें हां का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष प्रमोद मोना भूटानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, प्रत्येक व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए। क्लब सचिव सुनील भारती मनचंदा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर राजेश, नीतू मक्कड़, अतुल खट्टर, अभिषेक गुप्ता, सुधीर खुराना, राजेश कटारिया, रिम्पी कुच्छल और रेखा गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें