गोहाना। भाजपा कार्यालय में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी राजबाला चहल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बरोदा हलका के प्रभारी नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र का गौरव हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, मीना चौहान, प्रदीप सांगवान, चेयरपर्सन रजनी विरमानी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप आदि उपस्थित थे।