फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यातायात ब्लॉक : जम्मूतवी एक्सप्रेस 11-12 जनवरी को रहेगी रद्द

Mon, 06 Jan 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर रेलवे ने जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर 8 से 14 जनवरी तक यातायात ब्लॉक लिया है। ऐसे में धनबाद से जम्मूतवी रूट पर चलने वाली अप व डाउन ट्रैक की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जम्मूतवी एक्सप्रेस 11-12 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं जम्मू रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाली झेलम एक्सप्रेस का 8 जनवरी को तीन घंटे की देरी से परिचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात ब्लॉक के चलते धनबाद से जम्मूतवी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 03309 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 11 जनवरी व जम्मूतवी से धनबाद तक चलने वाली ट्रेन संख्या 03310 जम्मूतवी एक्सप्रेस को 12 जनवरी के लिए रद्द किया गया है। वहीं, जम्मूतवी से पुणे तक चलने वाली ट्रेन संख्या 11078 झेलम एक्सप्रेस 8 जनवरी को तीन घंटे की देरी से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर सुबह 12:30 के आसपास पहुंचेगी। इसके अलावा पुणे से जम्मूतवी तक चलने वाली ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस 6 से 12 जनवरी तक जम्मूतवी के बजाय विजयपुर जम्मू स्टेशन पर अपनी यात्रा संपन्न करेगी। ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली व अंबाला रूट पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

-रेलवे की ओर से जम्मू स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर 8 से 14 जनवरी तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। इस समयावधि में कुछ ट्रेनों को परिचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 12 जनवरी के बाद ट्रेनों का परिचालन यथासमय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें