फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बैंक अधिकारी बन की कॉल, खाते का पेन वेरिफिकेशन करने का झांसा दे 17.98 लाख उड़ाए

Mon, 06 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने के बाद खाते में पेन वेरीफिकेशन का झांसा देकर टीडीआई सिटी रेजिडेंट के खाते से 17.98 लाख रुपये उड़ा लिये। साइबर ठग ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर मोबाइल हैक करने के बाद महज एक घंटा 19 मिनट में बैंक खाते से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन


टीडीआई सिटी कुंडली निवासी कमलेश चौरसिया ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 27 दिसंबर को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताया था। उसने कहा था कि उनके खाते की पेन वेरिफिकेशन करनी है। आरोपी ने विश्वास जताने के लिए उनके बैंक खाते के अंतिम लेन-देन का ब्योरा भी बताया। इसके चलते उन्होंने उस पर भरोसा कर लिया। उसके बाद उनके मोबाइल की वेरिफेकशन कर दी गई। इसके बाद 29 दिसंबर को उसी नंबर से उनके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। इसी दौरान शाम पांच बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट के बीच 11 बार में उनके खाते से 17,97,879 रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली गई। उन्हें खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली तो एटीएम और यूपीआई बंद करवा दिया। इसके बाद मामले की ऑनलाइन शिकायत 1930 पर कर दी। बाद में साइबर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर खाते से नकदी निकालते हैं। इसके लिए जागरूकता व सर्तकता जरूरी है। बैंक से कभी भी खाते के संबंध में ऐसे कॉल नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बसंत कुमार, साइबर थाना प्रभारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें