फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 12 Feb 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
फोटो 02 :
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने कर्मचारियों का धरना वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन रणबीर दलाल ने कहा कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण उनका वेतन रुका हुआ है।
उन्होंने कहा कि वेतन पर अधिकार अकेले कर्मचारी का ही नहीं बल्कि उनके बच्चों का भी होता है। गलत श्रम कानूनों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इस कारण केंद्रीय ट्रेड यूनियन श्रम कानूनों के नियमों में किए गए बदलाव के कारण श्रमिक सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए श्रम कानूनों के तहत काम का समय बढ़ा दिया है। श्रमिकों, मजदूरों को 9-10 घंटे काम करना पड़ेगा। उन्हें ईएसआई, पीएफ की सुविधा भी नहीं मिलेगी। मंच संचालन गोहाना शाखा के प्रधान मनोज ने संभाली। इस दौरान जिला प्रधान रामलाल, जिला सचिव सुभाष भट्ठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें