फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वरांजलि प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 12 Feb 2026 05:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल के साहि​त्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की विजेता छात्राओं को सम्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में दो दिवसीय स्वरांजलि प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने कविता पाठ, भाषण, गीत, लेखन एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान के मार्गदर्शन और डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में रंगारंग प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में सांस्कृतिक व रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की पत्नी गीता,
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्य सरोज अहलावत, सोनीपत की पार्षद बबीता रहीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी को संवेदनशील, संस्कारवान और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती हैं। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

स्वरांजलि प्रतियोगिता की आयोजक कमेटी ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कॉलेज काउंसिल डॉ. सुशीला डॉ. कमल डॉ. ज्योतिराज डॉ. अनुप्रिया डॉ. संदीप दहिया ज्योति,डॉ. मीनू डॉ. विकास डॉ. संजीव और डॉ. धर्मवीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें