फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई वीडियो बताकर नहीं बच सकते भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री : ढांडा

Sat, 27 Jun 2026 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पत्रकारों से बात करते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। भगवंत मान पर हुई कार्रवाई किसी एआई से बनाई गई वीडियो के आधार पर नहीं हुई बल्कि अकाल तख्त ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद फैसला लिया है। अपने गुरुओं का अपमान करना बेहद गलत है और जनता सब कुछ देख रही है। इसका जवाब भगवंत मान को समय आने पर जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

यह बात शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर उठे विवाद पर कही। वह शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
ऐसे मामलों में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है और उसे एआई का नाम देकर खारिज नहीं किया जा सकता। पंजाब में हरियाणा सरकार के मंत्रियों के दौरों पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब की जनता उन्हें बुला रही है।
विज्ञापन

वहां की जनता अपनी सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। हरियाणा में बढ़ते अपराध और महम से विधायक बलराम सिंह के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि 24 से 48 घंटे के भीतर अपराधियों तक पहुंचकर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। महम विधायक के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में भी पुलिस सख्त कदम उठा रही है। सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों के मुद्दे पर महिपाल ढांडा ने कहा कि पिछली सरकारों ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।
मौजूदा सरकार ने बड़े स्तर पर सुधार कार्य कराए हैं और करीब 80 फीसदी स्कूलों की इमारतों की स्थिति बेहतर हो चुकी है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है और अगले वर्ष तक शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें