फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुख्य मार्गों पर लगाए पौधों की सिंचाई में दूषित पानी का उपयोग, विरोध

Sat, 27 Jun 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर रेलवे रोड पर बने डिवाइडर लगे पौधों में दूषित पानी का प्रयोग करते हुए। स
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में हरियाली बढ़ाने और सुंदरीकरण के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से मुख्य मार्गों पर लगाए गए नए पौधों की देखरेख को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। रेलवे रोड पर दो दिन पहले लगाए गए पौधों की सिंचाई के दौरान कर्मचारियों की ओर से दूषित पानी का उपयोग किए जाने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि नए पौधों के बेहतर विकास के लिए स्वच्छ पानी आवश्यक होता है। कीचड़ मिला पानी डालने से पौधों के खराब होने की आशंका बढ़ सकती है। विरोध के बाद मामले की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद कर्मचारियों को साफ पानी उपलब्ध कराया गया और पौधों की सिंचाई दोबारा शुरू कराई गई।
नगर पालिका ने हाल ही में शहर के रेलवे रोड पर बने डिवाइडर व अन्य स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया है। लोगों का कहना है कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित और उचित देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि शहर को हराभरा बनाने का उद्देश्य सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें