सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को आयुष्मान योजना और नागरिक अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त नेहा सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन को निर्देश दिए कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयुष्मान मित्रों और ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। संवाद