फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झंझारा रोड का निर्माण न होने पर किया विरोध

Thu, 06 Mar 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के गन्नौर के गांव गुमड़-गढ़ी झंझारा रोड का निर्माण न होने के कारण रोष जताते ग्राम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गुमड़ से खेड़ी होते हुए गढ़ी झंझारा की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण करीब डेढ़ वर्ष से अधर में लटका हुआ है। वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त मार्ग पर पत्थर व मिट्टी डलवाने के बाद काम को अधूरा छोड़ दिया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए प्रशासन से जल्द सड़क का निर्माण करवाने की मांग की।
किसान नेता वीरेंद्र पहल, राजकुमार, नरेश, सुभाष व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुमड़-गढ़ी झंझारा रोड काफी समय से खस्ताहाल होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग ने डेढ़ साल पहले सड़क का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। 12 फीट चौड़ी सड़क को अब 18 फीट चौड़ा बनाया जाना है, अधिकारी सड़क पर पत्थर व मिट्टी डलवाकर निर्माण करवाना भूल गए हैं। सड़क का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की है। निर्माण जल्द नहीं हुआ तो किसान यूनियन व ग्रामीण धरना देने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें