फोटो 11 : सोनीपत के खरखौदा तहसील में मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लोग। स्र
खरखौदा। दहिया युवा सर्वजातीय सर्वधर्म सामाजिक पंचायत ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में आय के आधार पर पेंशन काटे जाने का विरोध किया। पंचायत पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार अचिन कुमार को ज्ञापन सौंपा।
राजबीर, विकेश दहिया, बिजेंद्र, कृष्ण, प्रवेश, सत्यवान ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 1987 में 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए शुरू की गई इस योजना को 1991 में संशोधित करके 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाया गया था।
उनका आरोप है कि पहले बुढ़ापा पेंशन बनने की खबरें सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक दर्शाए जाने पर पेंशन काटी जा रही है। पंचायत ने मांग की कि सरकार पेंशन को आर्थिक मानकों से अलग रखते हुए सामाजिक सम्मान के रूप में जारी रखे।