फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: व्यापारियों को दी केंद्रीय बजट की घोषणाओं की जानकारी

Thu, 12 Feb 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बजट संवाद में भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी मांगे रखते गन्नौर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सं
विज्ञापन
गन्नौर। प्रदेश सरकार के आगामी बजट से पूर्व गन्नौर व्यापार मंडल कार्यालय में व्यापारियों के साथ बजट पर संवाद किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक जयराम शर्मा ने की। पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं का नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, गन्नौर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गौरव शेखर जैन, विद्या भूषण हसीजा ने स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा आमजन के हित में है। इस अवसर पर गन्नौर मंडल अध्यक्ष अजय जैन, अमित सैनी, राजकुमार गुप्ता, मनिंदर सन्नी, मोहित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्नौर व्यापार मंडल ने रखीं मांगें

गन्नौर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल ने आगामी राज्य बजट को लेकर व्यापारियों की ओर से कई सुझाव और मांगें रखीं। उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, दुकानदारों का बीमा, छोटे दुकानदारों को पेंशन देने, समान सब्सिडी नीति, कर प्रणाली में सरलीकरण और लघु उद्योगों का बढ़ावा, महिला व्यवसायियों व छोटे स्टार्टअप के लिए विशेष आर्थिक प्रोत्साहन देने, व्यवसायों को सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। देवेंद्र कौशिक ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें