फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याज सहित प्रॉपटी टैक्स वसूलेगी नप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा छूट देने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं से नप अब सख्ती से निपटेगी। ऐसे उपभोक्ताओं से ब्याज सहित प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए नप अधिकारियों ने एजेंसी को बिल बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नप ने इस वर्ष शहर के उपभोक्ताओं से करीब 1.18 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य रखा था। यह रिकवरी शत-प्रतिशत हो, इसके लिए नप ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक छूट भी दी थी। इसके बावजूद कुछ ही लोगों ने इसका लाभ उठाया, जिससे नप को करीब 40 लाख रुपये ही टैक्स मिला। ईओ, नप गोहाना राजेश वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को प्रॉपर्टी टैक्स भरने का समय दिया गया था। यहां तक कि उन्हें अतिरिक्त छूट भी दी गई थी। इसके बावजूद काफी लोग ऐसे हैं, जो कई सालों से टैक्स जमा नहीं करा रहे। उनसे अब टैक्स वसूला जाएगा, जिसके लिए उन्हें बिल जारी किए जाएंगे। लोगों से अपील है कि वह अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं, ताकि उस राशि को शहर के विकास कार्यों में खर्च किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें