फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परियोजना कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
गोहाना रोड पर मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला जलाते परियोजना कार्यकर्ता और कर्मचारी नेता। सं? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को परियोजना कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इससे पहले वह पंचायत भवन में एकत्रित हुईं और बीडीपीओ मनीष मलिक को मांगपत्र सौंपा। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन से शनि मंदिर, पुरखास अड्डा, गीता भवन चौक से गोहाना रोड आरओबी होते हुए छोटूराम धर्मशाला तक जुलूस निकाला। धर्मशाला परिसर में रातभर का पड़ाव शुरू कर दिया। इस जुलूस में आंगनबाड़ी, आशा, क्रेच व मिड-डे मिल कार्यकर्ता शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने पिछले दिनों चंडीगढ़ व अंबाला जा रही आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकने का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि 8 दिसंबर से हड़ताल कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से बर्खास्त किया जा रहा है। उनकी मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सीटू के प्रधान आनंद शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को लेकर 10 मार्च को किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिला, छात्र संगठनों की पंचायत बुलाई गई है। 28 व 29 मार्च को सभी कर्मचारी व परियोजना कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे।
इस दौरान सीटू के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र मलिक, सचिव सुनीता, एआईयूटीयूसी के राज्य उपाध्यक्ष ईश्वर राठी, सचिव हरिप्रकाश, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के संयोजक ईश्वर दहिया, भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष ब्रह्म सिंह दहिया, आंगनबाड़ी वर्कर्स तालमेल कमेटी के नेता गीता नागर, ऊषा रानी, शीला देवी, सोना देवी, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान अनीता, सचिव पूनम, अनीता, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की प्रधान पिंकी, रोशनी, सुदेश, क्रेच वर्कर्स यूनियन की नेता कृष्णा, निर्मला, सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी नेता विजेंद्र चहल, जिला प्रधान राममेहर शर्मा, सचिव जय भगवान दहिया, कोषाध्यक्ष राजीव खत्री भी मौजूद रहे।

सोनीपत शहर में जुलूस निकालतीं परियोजना कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें